बरेली: 5 डॉक्टर समेत 110 लोग कोरोना संक्रमित निकले, स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली के बाद से ही जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में एक सरकारी और चार निजी डाक्टर समेत 110 लोग संक्रमित निकले हैं। बुधवार को जिले में 121 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीते …

बरेली, अमृत विचार। होली के बाद से ही जिले में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में एक सरकारी और चार निजी डाक्टर समेत 110 लोग संक्रमित निकले हैं। बुधवार को जिले में 121 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीते दिनों कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन की अतिसंवेदनशील इलाकों की सूची में जिला नौवे नंबर पर है। बीते कुछ दिनों से आमजन की लापरवाही से भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े अचानक सौ के उपर पहुंच गए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार जिले में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में गति हुई है। ऐसी ही स्थिति व आमजन की लापरवाही जारी रही तो जिले के नागरिकों को एक बार फिर लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंडलीय कोविड अस्पताल के अलावा दो अन्य मेडिकल कालेजों में बेड की संख्या को लेकर व्यवस्था के लिए निर्देशित कर दिया गया है। संक्रमितों को स्थितिवार कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में व्यवस्था की गई है। कंटेनमेंट जोन में रैपिड रिस्पांस टीम को निगरानी व अधिक से अधिक जांचे कराने व वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया है।

संक्रमितों में सुभाष नगर में दो, पटेल नगर, माडल टॉउन, राजेंद्र नगर, गोपाल नगर, गांधीपुरम, प्रियदर्शिनी नगर, जनकपुरी में तीन, तुलसीपुर, माडल टाउन, डेलापीर, कुर्मांचल नगर, मेगा ड्रीम होम्स, सिविल लाइंस, प्रताप नगर, रामगंगा नगर, कटरा चांद खां, आकाशपुरम, त्रिपाठीपुरम, तिलक कालोनी, कालीबाड़ी, ग्रेटर ग्रीन पार्क कालोनी, रामवाटिका, भरतौल, करगैना, मिलक, शाहदाना, क्यारा, विशारतगंज, मीरगंज, पीएचसी मझगवां, वैभव सनसिटी, आशीष रॉयल पार्क, बिहारीपुर, फतेहगंज पश्चिमी, गांधी नगर, शिवपुरी, काजीटोला, जिला अस्पताल, नेकपुर, सदर, छावनी अशरफ खां, कुआडांडा, संजय नगर, धामपुर, हाफिजगंज, चंद्रपुर-बीजपुरी समेत अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले है।

संबंधित समाचार