आज का राशिफल | 09 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज सत्यता और निष्ठा से सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए नई योजना बनाएंंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। वृष राशि आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों …
मेष राशि
आज सत्यता और निष्ठा से सभी कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में विस्तार के लिए नई योजना बनाएंंगे। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा।
वृष राशि
आज शाम के समय कोई रुका हुआ काम बन सकता है। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों को काफी सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से आपके संबंध मधुर व आत्मीय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मिथुन राशि
आज आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव भी करना पड़ सकता है। उच्च दार्शनिक विचारों का आपके ऊपर प्रभाव रहेगा। सन्तान को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिल सकती है। शासकीय सेवाओं में कार्यभार बढ़ेगा।
कर्क राशि
आज आपको अपेक्षानुसार लोगों से समर्थन कम मिलेगा। अपनी योजनाओं को लोगों से ज्यादा शेयर न करें। व्यापार में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उधारी वापस करने का दबाव आपको परेशान कर सकता है।
सिंह राशि
आज जीवन साथी के साथ रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे। आपके मूड में बदलाव हो सकता है। लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। कोई छोटा उद्योग आज शुरू करने का विचार बनाएंगे। कामकाजी महिलाओं को सम्मान मिल सकता है।
कन्या राशि
आज विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नियमों के पालन करने में कोताही न बरतें।
तुला राशि
आज प्रेम संबंधों का आनन्द उठाएंगे। अपने लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त कर लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका यश बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाला है। कारोबारियों को अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने का दबाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। शुगर के रोगियों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
धनु राशि
आज जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रखें। परिवार के लोगों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। जीवन साथी आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को उन्नत परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर राशि
आज शिक्षा से जुड़े लोगों का मन विचलित हो सकता है। लोग आपकी उदारता से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। दृढ़ निश्चयी होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। मानसिक परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आज अपने विचारों में सन्तुलन रखें। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। नई तकनीक को अपनाने से व्यापार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने के लिये दिन बेहद शुभ है।
मीन राशि
आज मन में किसी अनहोनी का डर रहेगा। सोच-समझकर ही निवेश करें वरना परेशानी में फंस सकते हैं। साझेदारों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। सर्दी-खांसी को हल्के में न लें। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दें।
