बिजनौर : गन्ने के खेत में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, सनसनी
बिजनौर। नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर किरत में शुक्रवार को गन्ने के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा गया। जनपद बिजनौर के …
बिजनौर। नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर किरत में शुक्रवार को गन्ने के खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा गया।
जनपद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर किरत निवासी साहिल अहमद अंसारी गुरुवार देर शाम अपने खेत पर गया था। साहिल के घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने इधर-उधर तलाशना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह साहिल का शव खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत में शव देख परिजनों के होश उड़ गए। वहीं पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने बताया कि घटना की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
