रुद्रपुर: अफीम की खेती मिलने से चौकस पुलिस खेतों में चलाएगी सर्च अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिन्दुखेड़ा में खेतों के बीच में चोरी छुपे एक खेत में हो रही अवैध अफीम की खेती से पुलिस सतर्क हो गई है। अब पुलिस आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाएगी। इस दौरान पुलिस खेतो के मालिक व वहां काम करने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाएगी। बता दें कि बुधवार …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिन्दुखेड़ा में खेतों के बीच में चोरी छुपे एक खेत में हो रही अवैध अफीम की खेती से पुलिस सतर्क हो गई है। अब पुलिस आसपास के खेतों में सर्च अभियान चलाएगी। इस दौरान पुलिस खेतो के मालिक व वहां काम करने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाएगी।

बता दें कि बुधवार को पुलिस ग्राम बिन्दुखेड़ा में अवैध शराब की भट्टियां की तलाश में गई थी। जहां पुलिस को 18 अवैध शराब की भट्टियां मिली। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। साथ ही 20 हजार लीटर लहन भी नष्ट कर करीब 300 लीटर कच्ची शराब जब्त कर अपने साथ कोतवाली खेतों के बीच से होते हुए ला रही थी। तभी पुलिस को एक संदिग्ध पौधा नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक खेत में झाड़ियों से छिपकर छोटी-छोटी क्यारियों में कई जगह अफीम के पौधे लगे नजर आये। जिससे पुलिस के होश उड़ गये। पुलिस अफीम काटकर अपने साथ ले आई और अफीम के पौधो की जड़ो को वहीं खेतो में नष्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने खेत स्वामी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध रूप से इस तहर हो रही पुलिस सकते में है। पुलिस ने अब बिन्दुखेड़ा  व आसपास के खेतो की भी जांच शुरू करने के लिए अभियान चलाने की योजना बनाई है। जिसमें पुलिस खेतों के मालिक सहित उस खेत पर खेती कर रहे लोगो की भी जानकारी जुटाएंगी। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि इस तरह अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती के बाद पुलिस आसपास के खेतो की भी जांच करेगी।