कुशीनगर: बस के नीचे लेटकर खराबी ठीक कर रहा था चालक, अचानक स्टार्ट होकर दौड़ी बस, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। जनपद के कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा में शुक्रवार की सुबह एक चालक बस के नीचे लेटकर इंजन में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक बस स्टार्ट हो गई और उसके नीचे दबने से बस चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस चालक को …

कुशीनगर, अमृत विचार। जनपद के कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा में शुक्रवार की सुबह एक चालक बस के नीचे लेटकर इंजन में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक बस स्टार्ट हो गई और उसके नीचे दबने से बस चालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बस चालक को रौंदते हुये एक व्यक्ति के दीवार से टकराने के बाद ही बंद हुई।

जानकारी के मुताबिक, जिले के कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा निवासी मुन्ना ओझा पुत्र स्वर्गीय रामजी ओझा 45 वर्ष राज्य सड़क परिवहन निगम की गोरखपुर डिपो के अनुबंधित बस नंबर यूपी 53 सीटी 2692 के चालक थे। गुरुवार को दिन भर बस चलाने के बाद देर रात बस को अपने गांव के नथुनी शर्मा के दरवाजे पर खड़ी कर वह घर चला गया।

शुक्रवार की सुबह बस को ले जाने के लिए वह स्टार्ट करने लगा। बस स्टार्ट नहीं होने पर चालक उसकी कमी को दूर करने के लिए उसके नीचे लेटकर खराबी ठीक करने के लगा। तभी अचानक बस स्टार्ट होकर चल दी। नीचे लेटकर बस ठीक कर रहे चालक को बस रौंदते हुये 20 मीटर दूर एक मकान की दीवार से टकराने के बाद बंद हुई। इससे मुन्ना मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया।

परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्ना परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। जिसके मरने से पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चे शिया 12 वर्ष, अनन्या 10 वर्ष, सुकन्या 6 वर्ष व युग 3 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार