नैनीताल: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नीरज साह को अध्य्क्ष व दीपक रूबाली को चुना गया सचिव
नैनीताल, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नीरज साह को अध्य्क्ष व दीपक रूबाली को सचिव चुना गया है। तरुण चंद्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कांडपाल कोषाध्यक्ष, संजय सुयाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरन आर्य व उमेश कांडपाल संयुक्त सचिव व मेघा उप्रेती को ऑडिटर चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि …
नैनीताल, अमृत विचार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नीरज साह को अध्य्क्ष व दीपक रूबाली को सचिव चुना गया है। तरुण चंद्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष कांडपाल कोषाध्यक्ष, संजय सुयाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरन आर्य व उमेश कांडपाल संयुक्त सचिव व मेघा उप्रेती को ऑडिटर चुना गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की सुबह 10 बजे हुआ। दोपहर तीन बजे वोटिंग हुई और छह बजे परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि चुनाव में कुल 326 अधिवक्ताओं में से 255 अधिवक्ताओं ने वोट दिया। देर शाम छह बजे चुनाव अधिकारियों ने विजेतओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्य्क्ष पद पर नीरज साह को 105, ओमकार गोस्वामी को 88 व मंजू कोटलिया को 54 वोट मिले। सचिव पद के लिए दीपक रूवाली को 125 व भानु प्रताप सिंह मौनी को 119 वोट मिले।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण चंद्रा को 145, स्वाति परिहार को 96 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद मनीष कांडपाल को 150 व मोहम्मद खुर्शीद को 94 वोट मिले। शाम तीन बजे वोटिंग के बाद काउंटिंग हुई। शाम छह बजे परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान ऑब्जर्वर प्रभात चौधरी, सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र,शिवांशु जोशी,कार्यालय सहायक गौतम कुमार मौजूद थे।
