कुशीनगर: पेड़ से लटकती मिली पति की लाश, पत्नी ने लगाया भाइयों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर, अमृत विचार। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसहिया गांव में 35 वर्षीय एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक की पत्‍नी ने पति के भाइयों पर हत्‍या कर लाश पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। युवक का नाम हरेन्‍द्र उर्फ पिंटू सिंह था। वह एक हफ्ते पहले …

कुशीनगर, अमृत विचार। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसहिया गांव में 35 वर्षीय एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। युवक की पत्‍नी ने पति के भाइयों पर हत्‍या कर लाश पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। युवक का नाम हरेन्‍द्र उर्फ पिंटू सिंह था। वह एक हफ्ते पहले ही कमाकर बाहर से घर लौटा था।

जानकारी के मुताबिक बीती रात खाना खाने के बाद हरेन्द्र उर्फ पिंटू अपनी पत्नी रम्भा के साथ गांव के बाहर घोठा पर सोने चला गया। कुछ समय बाद उसकी पत्नी रम्भा वहां से अपने पुश्तैनी मकान में आ गयी। सुबह जब पत्नी घोठा पर गयी तो बिस्तर पर मोबाइल तथा नीचे चप्पल मौजूद थी मगर हरेन्द्र गायब था। इधर उधर देखने के बाद घर आकर रोने लगी। रोने का आवाज सुनकर घर में ही उससे अलग रह रहे भाईयों और पिता ललल्न सिंह ने अन्य लोगों के साथ खोजबीन शुरू कर दी।

इसी बीच किसी ने गांव से पश्चिम बागीचे में एक पेड़ पर हरेंद्र का शव गेरुआ गमछे के फंदे से लटका देख इसकी सूचना घर वालों को दी। परिजन भाग कर बागीचे में पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। कोतवाल जेपी पाठक ने मौका मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर मृतका की पत्नी रंभा ने हरेंद्र के भाईयों पर घर के बंटवारे को लेकर गला दबाकर हत्या कर शव को पेड़ में लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपि‍त भाइयों को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार