दिल्ली में कहर बनकर टूटा कोरोना, एम्स के 20 डॉक्टर समेत 6 मेडिकल छात्र संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 20 डॉक्टर और छह मेडिकल छात्र पिछले 10 दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि 20 डॉक्टरों में दो संकाय सदस्य शामिल हैं। बाकी रेजिडेंट डॉक्टर हैं। सूत्र ने बताया कि …

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 20 डॉक्टर और छह मेडिकल छात्र पिछले 10 दिनों में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि 20 डॉक्टरों में दो संकाय सदस्य शामिल हैं। बाकी रेजिडेंट डॉक्टर हैं।

सूत्र ने बताया कि उनमें से अधिकतर में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं। उनमें से अधिकतर के संपर्क में आए लोगों का पता लगा लिया गया है जबकि कुछ लोगों का पता लगाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

नई दिल्ली के एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों और संकाय सदस्यों सहित 3,000 से अधिक डॉक्टर हैं। कोविड-19 के मामलों में हालिया उछाल ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल को भी प्रभावित किया है जहां के 37 डॉक्टर वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के मामलों में काफी वृद्धि हुई है और दैनिक मामलों की संख्या इस साल पहली बार 7,000 के आँकड़े को पार कर गई।

संबंधित समाचार