देवरिया: कॉलेज जा रही शिक्षिका को बोलेरो ने रौंदा, मौत
देवरिया। भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटनी क्षेत्र के …
देवरिया। भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भटनी क्षेत्र के इमिलियां गांव निवासी दिव्या(27) क्षेत्र के कल्पनाथ राय डिग्री कालेज में प्राइवेट शिक्षण काम करती थी। वह सुबह 10ः30 बजे कॉलेज के लिए अपनी दो पहिया वाहन से घर से निकली। चकउर तिवारी गांव के सामने बलुआ-अफगान मार्ग पर तेजी से आ रही बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
दिव्या के पिता झारखण्ड में शिक्षक हैं और माता उषा देवी गांव में ही रहती हैं। पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां उषा देवी, भाई देवेश और बहन प्रियंम का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानेदार श्याम सुन्दर तिवारी ने कहा कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। बोलेरो की भी पहचान हो गई है। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
