IPL 2021: RCB से मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा की हो रही तारीफ, ये है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच में ‘एक सींग वाले गैंडों’ के तस्वीरों वाले जूते पहनकर दुनिया से इस विलुप्ति होती प्रजाति के संरक्षण की अपील की। रोहित शर्मा ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तस्वीर शेयर कर खास संदेश भी लिखा …

चेन्नई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उदघाटन मैच में ‘एक सींग वाले गैंडों’ के तस्वीरों वाले जूते पहनकर दुनिया से इस विलुप्ति होती प्रजाति के संरक्षण की अपील की।

रोहित शर्मा ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तस्वीर शेयर कर खास संदेश भी लिखा है। अब दुनियाभर की शख्सियत और आम क्रिकेट फैंस रोहित की तारीफ करते नहीं थक रहे।

रोहित ने इस आईपीएल में एक सींग वाले गैंडों या भारतीय गैंडों के संरक्षण के लिये आईपीएल के दौरान यह विशेष तरीका अपनाया है। इस सलामी बल्लेबाज ने विशेष तरह के जूते पहने हुए थे जिसमें इस संकटग्रस्त प्रजाति की तस्वीरें बनी हुई थी। मौजूदा चैंपियन मुंबई एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये इस मैच में दो विकेट से हार गया था।

 

संबंधित समाचार