काशीपुर: किसानों को प्रताड़ित करने वालों के विरुद्ध होगी एफआईआर-भगत
काशीपुर, अमृत विचार। शहरी विकास व खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि किसानों को प्रताड़ित करने वालों के विरूद्ध एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। किसानों की फसल खरीद और भुगतान में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को काशीपुर मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में बंशीधर भगत ने कहा कि मंत्रालय संभालने …
काशीपुर, अमृत विचार। शहरी विकास व खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि किसानों को प्रताड़ित करने वालों के विरूद्ध एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। किसानों की फसल खरीद और भुगतान में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शनिवार को काशीपुर मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में बंशीधर भगत ने कहा कि मंत्रालय संभालने के बाद जब वह क्षेत्र के भ्रमण पर आए तो उन्हें किसानों की कई समस्याएं मालूम हुई। जिसमें मुख्य रूप से ऊधमसिंहनगर जिले में एक लाख दस हजार क्विंटल धान सरकारी केंद्रों पर बिक तो गया उसकी जानकारी पोर्टल पर नहीं चढ़ने से उन्हें भुगतान नहीं हुआ।
इस मामले में उन्होंने आदेश कर दिए कि किसानों का भुगतान निर्धारित अवधि में किया जाए। भगत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया कि किसानों को फसल का मूल्य न मिलने से नाराजगी बढ़ रही है। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल इसका प्रस्ताव लाने को कहा और प्रस्ताव आते ही इसे स्वीकृति दे दी जाएगी।
गेहूं की फसल पर प्रत्येक किसान को प्रति क्विंटल 20 रुपए बोनस दिए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में कर दिया है। खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के दस दिन के भीतर भुगतान अगर नहीं किया गया तो उस अधिकारी या जिम्मेदार कर्मचारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।
गैरसैंण कमिश्नरी रद्द किए जाने के मुख्यमंत्री के फैसले पर बंशीधर भगत ने कहा कि इस फैसले से खासकर अल्मोड़ा की जनता और प्रतिनिधियों में नाराजगी थी। इसी नाराजगी को देखते हुए गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने का फैसला स्थगित किया गया। इससे पहले शहरी विकास व खाद्य मंत्री भगत का काशीपुर मंडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, राज्यमंत्री तरुण बंसल भी थे।
मंडी अतिथि गृह में स्वागत करने वाले भाजपा नेताओं में मेयर ऊषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, रीति नागर, पार्षद वैशाली गुप्ता, रूपेन्द्र बग्गा, अभिषेक गोयल, मिंटू भटनागर, सर्वजीत सिंह, रजत सिद्धू आदि मौजूद थे।
