बरेली: चुनाव की तारीख नजदीक, 54 हजार से अधिक पाबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। पुलिस की सख्ती भी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस अब तक 54 हजार से अधिक लोगों को मुचलके में पाबंद कर चुकी है। पुलिस सभी संवेदशील पोलिंग स्टेशनों पर फ्लैग मार्च व रूट मार्च भी कर रही है। जिले में 1628 पोलिंग स्टेशन बनाए …

बरेली, अमृत विचार। चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। पुलिस की सख्ती भी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस अब तक 54 हजार से अधिक लोगों को मुचलके में पाबंद कर चुकी है। पुलिस सभी संवेदशील पोलिंग स्टेशनों पर फ्लैग मार्च व रूट मार्च भी कर रही है। जिले में 1628 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें सिर्फ 490 ही सामान्य हैं। जबकि 380 स्टेशन अति संवेदनशील प्लस और 778 अति संवेदनशील हैं। चुनाव में करीब 7 हजार पुलिसकर्मी, होमगार्ड और चौकीदारों की ड्यूटी लगायी जाएगी।

जिले में 15 अप्रैल को होने वाले चुनाव में 15 विकास खंड में 1193 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी। पुलिस करीब चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले ही मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा लाइसेंसी शस्त्र भी जमा कराए जा रहे हैं। जिले में करीब 49 हजार लाइसेंसी शस्त्र हैं, इनमें 11 हजार जिले से बाहर हैं। पुलिस ने अब तक 29 हजार शस्त्र जमा कराए हैं और साढ़े 8 हजार शस्त्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें कई सुरक्षाकर्मियों के पास हैं। इन्हें चुनाव में भी छूट दी जाती है। पुलिस लगातार अवैध शराब भी पकड़ रही है, क्योंकि चुनाव में वोटर्स को लुभाने के लिए प्रत्याशी शराब परोसते हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिले को 30 जोन और 180 सेक्टर में बांटा है। चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस का आवागमन 12 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। उसके बाद पुलिस अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचेगी। चुनाव सेल में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जा रही है। जिले में 4 एसपी, 9 डीएसपी, 409 सब इंस्पेक्टर, 764 मुख्य आरक्षी, 2244 सिपाही, 2380 होमगार्ड और 1079 चौकीदार मौजूद हैं। इसके अलावा रेंज के तीन जिलों से भी जरूरत के हिसाब से फोर्स मंगायी जा रही है।

संबंधित समाचार