केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान कोरोना वायरस से संक्रमित
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने स्वयं को पृथक-वास में रख लिया है। बाल्यान ने रविवार रात ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने कुछ लक्षण नजर आने के बाद कोविड-19 संबंधी जांच कराई। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना के शुरुआती …
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने स्वयं को पृथक-वास में रख लिया है। बाल्यान ने रविवार रात ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान मैंने कुछ लक्षण नजर आने के बाद कोविड-19 संबंधी जांच कराई।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।
पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आये सभी साथियों से अनुरोध है कि वो भी अपना कोविड टेस्ट करा लें।— Dr. Sanjeev Balyan (@drsanjeevbalyan) April 11, 2021
जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है और मैंने खुद को पृथक-वास में रख लिया है।” बाल्यान ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच कराने का आग्रह किया है।
