मुरादाबाद: प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो युवती ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद, अमृत विचार। काफी समय से निकाह का झांसा दे रहे प्रेमी ने ऐन वक्त पर इंकार कर दिया। युवती ने दबाव बनाया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। आहत होकर युवती ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद वह बहनोई के घर पहुंच गई, जहां उसकी हालत गंभीर देख सबके …
मुरादाबाद, अमृत विचार। काफी समय से निकाह का झांसा दे रहे प्रेमी ने ऐन वक्त पर इंकार कर दिया। युवती ने दबाव बनाया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। आहत होकर युवती ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद वह बहनोई के घर पहुंच गई, जहां उसकी हालत गंभीर देख सबके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती का लाल मजिस्द निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। आरोप है कि उसने पीड़िता को निकाह का झांसा देकर प्रेम जाल में फांस लिया और अक्सर उससे मिलने लगा। युवती के बहनोई के अनुसार काफी समय होने के बाद भी उसने निकाह नहीं किया। वह जब भी उससे निकाह के लिए कहती, वह टाल जाता।
रविवार की दोपहर वह उसके घर पहुंच गई और निकाह को दबाव डालने लगी। इस पर आरोपी ने उसे डपटते हुए निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे आहत होकर वह कटरा बाजार पहुंची और एक दुकान से विषैला पदार्थ लेकर खा लिया। इसके बाद वह रिक्शा से बहनोई के घर चल दी। बताते हैं कि घर से कुछ पहले ही वह बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे इस हाल में देखा तो उसके बहन-बहनोई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उन लोगों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
