मुरादाबाद: हाईकोर्ट अधिवक्ता भी हुए साइबर लुटेरों का शिकार, 18 हजार रुपये ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले महानगर के रहने वाले अधिवक्ता भी साइबर लुटेरों कर शिकार बन गए। आरोपियों ने उन्हें फोन कर खुद को आनलाइन शापिंग कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गिफ्ट वाउचर निकलने का झांसा दिया। नियमों का हवाला देकर उन्हें झांसे में लेते हुए दो बार में 18 हजार रुपये अपने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले महानगर के रहने वाले अधिवक्ता भी साइबर लुटेरों कर शिकार बन गए। आरोपियों ने उन्हें फोन कर खुद को आनलाइन शापिंग कंपनी का कर्मचारी बताते हुए गिफ्ट वाउचर निकलने का झांसा दिया। नियमों का हवाला देकर उन्हें झांसे में लेते हुए दो बार में 18 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के टाउनहाल निवासी अधिवक्ता हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करते हैं। उनके अनुसार वह एक नामचीन कंपनी से आनलाइन शापिंग करते थे। दो मार्च को उनके पास फोन आया। काल करने वाले ने खुद को संबंधित कंपनी का कर्मचारी बताया। उसका कहना था कि उन्होंने जो खरीदारी की थी, उसमें गिफ्ट वाउचर निकला है। यह वाउचर उन्हें भेजा जाएगा। उसने बताया कि कंपनी के नियमानुसार उन्हें पहले चार हजार रुपये उसके खाते में जमा कराने होंगे।

अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने चार हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी वाउचर नहीं आया। इसके बाद फिर साइबर लुटेरे ने फोन करके जीएसटी जेनरेट कराने के नाम पर 14 हजार रुपये की मांग की। बातों में भरोसा दिलाया कि यह रकम आपको वापस कर दी जाएगी। इस पर उन्होंने 14 हजार रुपये भी जमा करा दिए। इसके बाद भी उनको वाउचर नहीं मिला। संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद था। इसके बाद उन्होंने कंपनी के काल सेंटर पर फोन किया तो मालूम हुआ कि इस तरह की कोई योजना उनकी ओर से नहीं चल रही है।

संबंधित समाचार