लखनऊ: जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने की मांग, कराए जाएं सिर्फ जरूरी काम
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के अंग उत्पादन, पारेषण, वितरण सहित अन्य जगहों पर सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं को पूरी तरह से ठप किए जाने की मांग राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से किया गया है। संगठन की ओर से यहां मांग प्रबंधन के साथ ही प्रदेश …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन के अंग उत्पादन, पारेषण, वितरण सहित अन्य जगहों पर सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं को पूरी तरह से ठप किए जाने की मांग राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से किया गया है। संगठन की ओर से यहां मांग प्रबंधन के साथ ही प्रदेश सरकार से भी की गई है।
इस दौरान संगठन केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने बताया कि हमारे संगठन के सदस्य और पदाधिकारी पूरे मनोयोग से बीते वर्ष भी करते चले आए हैं और इस वर्ष भी इस कोरोना काल की भयावह स्थिति में भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के सदस्यों ने पूरे प्रदेश में कोरोना वारियर्स बनकर काम किया है, लेकिन इसके बाद भी काम के मुकाबलें उचित सम्मान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना के दूसरी लहर में हमारे बहुत से साथी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
इसके साथ ही कई को जान गंवानी पड़ी है। इस विषम परिस्थिति में भी कार्पोरेशन द्वारा आए दिन कैंपों का आयोजन, बिजली चेकिंग अभियान, अनशिडयूल्ड वीडियो कांफ्रेसिंग सहित कई और कामों को कराया जा रहा है। जिसकी वजह से बहुत से अभियंताओं को बड़ी मुश्किलों काम सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बहुत से अभियंता कोरोना की चपेट में आ जा रहे हैं। जिससे बिजली कर्मियों में दहशत व्याप्त हो गया है। अभियंता पूरी तरह से मानसिक दबाव में हैं।
उन्होंने सभी सिर्फ आपातकालीन कामों को छोड़ सभी कामों को शिथिल की मांग की। उन्होंने प्रबंधन से यह भी कहा कि हमारी इस मांग को गंभीरता से लेने के साथ ही प्राथमिकता दे।
