हरदोई: रोडवेज वर्कशॉप में लगी आग, कई बसें जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सीतापुर रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई बसें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने आग पर काबू नहीं पाया …

हरदोई। सीतापुर रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई बसें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। समाचार लिखे जाने आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

पिकअप में आग लगने से 15 कुंतल भूसा जलकर राख
सुरसा थाना क्षेत्र के झिनवा गांव के पास पिकअप में आग लगने से 15 कुंतल भूसा गाड़ी सहित जलकर राख हो गया। आग से ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ढोलिया गांव का व्यापारी पिकअप से भूसा लेकर कन्नौज मंडी में बेचने जा रहा था। इस दौरान पिकअप में अचानक आग लग गई।

संबंधित समाचार