बरेली: वैक्सीनेशन उत्सव में 43 फीसदी ने लगवाया टीका
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर वैक्सीनेशन में तेजी आयी है। सोमवार को जिले में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 43 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में से 12 स्वास्थ्य कर्मियों व 35 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, 45-59 वर्ष में से 4196 …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर वैक्सीनेशन में तेजी आयी है। सोमवार को जिले में शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 43 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में से 12 स्वास्थ्य कर्मियों व 35 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई।
वहीं, 45-59 वर्ष में से 4196 लोगों को पहली डोज व 251 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक वर्ष के लोगों में 2805 लोगों को पहली डोज व 433 को दूसरी डोज लगाई गई।
शहरी इलाकों में 6840 लोगों में से 16 स्वास्थ्यकर्मियों व 14 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, 45-59 वर्ष में से 1818 लोगों को पहली डोज व 162 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक वर्ष के लोगों में 906 लोगों को पहली डोज व 320 को दूसरी डोज लगाई गई।
वहीं, निजी अस्पताल में 1700 के लक्ष्य में 35 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज, एक फ्रंटलाइन वर्कर्स व 45-59 वर्ष तक के 277 लोगों ने पहली डोज व 46 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक 277 लोगों को पहली डोज व 46 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 25 हजार का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष कुल 11559 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीनेशन के दौरान 11218 कोविशिल्ड की डोज व 341 कोवैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए 30540 का लक्ष्य दिया गया था।
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने लगवाई वैक्सीन
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने टीका उत्सव पर टीकाकरण कराया। महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। टीकाकरण उत्सव की 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर शुरुआत की गई और जो 14 अप्रैल बाबा अंबेडकर जयंती तक चलेगी। डा. केएम अरोड़ा ने महानगर टीम के सभी पदाधिकारियों से इस अभियान टीका उत्सव में लोगों को ले जाकर टीकाकरण कराने की अपील की।
