आज का राशिफल | 13 अप्रैल, 2021
मेष राशि आज जीवन साथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अपनों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। कुछ नए और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपकी काफी सहायता करेंगे। वृष राशि आज मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना …
मेष राशि
आज जीवन साथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अपनों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। कुछ नए और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपकी काफी सहायता करेंगे।
वृष राशि
आज मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। चुलबुले स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरपूर रहेंगे। रिलेशनशिप को विवाह में परिणित करने का विचार बनायें।ट
मिथुन राशि
आज जीवन साथी के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशि
आज ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। धन संबन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
आज व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
आज किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। परिजनों से सलाह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। ऑफिस में अपने कैबिन आदि में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
तुला राशि
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। बिजनेस में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक राशि
आज रिश्तों में नयापन आएगा। कारोबार में विस्तार के लिए उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपको लोगों के साथ संवाद अच्छा रखें। विवाह आदि प्रोग्राम के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि
आज आप दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। प्रेम सम्बन्ध में आप डूबे रहेंगे। बॉस का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा। रोजगार में बदलाव करने के लिए समय अच्छा नहीं है। मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें।
मकर राशि
आज ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी। आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं जो वास्तव में आपके लिये अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
कुंभ राशि
आज किसी बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है। राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाए जा सकते हैं।
मीन राशि
आज आवेश में आकर कोई चूक न कर बैठें इसका ध्यान रखें। यदि आपका स्वतंत्र व्यवसाय है तो ऑफिस में अपने ऑडिट पर नजर बनाये रखें। किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। मन में नये व्यापार के आइडियाज़ भी चल सकते हैं।
