बिजनौर : अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिजनौर। जिले के सब्जी मंडी आढ़त गंज रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वन विभाग की टीम ने ने ग्रामीणों से आवाजाही के दौरान …
बिजनौर। जिले के सब्जी मंडी आढ़त गंज रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
वन विभाग की टीम ने ने ग्रामीणों से आवाजाही के दौरान सतर्क रहने को कहा है। बता दें कि क्षेत्र में काफी समय से गांव के जंगल में अलग-अलग स्थानों पर गुलदार देखे जा रहे हैं। गुलदार अब तक कई पशुओं को अपना निवाला बना चुके हैं।
जिले में करीब 100 से ज्यादा गुलदार है। आए दिन गन्ने के खेतों में गुलदार के शावक मिलते हैं। धीरे-धीरे गन्ने के खेत खाली हो रहे हैं तो गुलदार भी बाहर आने लगे हैं। मंगलवार को गंज और बिजनौर के बीज सड़क दुर्घटना में एक गुलदार की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्ज में ले लिया। सड़क दुर्घटना में मरा गुलदार नर है। उसकी उम्र करीब 3 साल है।
