मुरादाबाद के एडीजे की कोरोना से गई जान
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की जद में आए एडीजे तृतीय सत्यप्रकाश द्विवेदी की जान चली गई। उनका इलाज दिल्ली रोड स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा था। एक दिन पहले ही रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के चंद्रनगर के रहने वाले सत्यप्रकाश …
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की जद में आए एडीजे तृतीय सत्यप्रकाश द्विवेदी की जान चली गई। उनका इलाज दिल्ली रोड स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा था। एक दिन पहले ही रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के चंद्रनगर के रहने वाले सत्यप्रकाश द्विवेदी के निधन से उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग के अनुसार रविवार की रात एडीजे को खांसी और जुकाम की समस्या हुई थी। सोमवार को कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मौत हो गई।
उनकी मौत के बाद जज कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों का भी सैंपल लिया जा रहा। इसके अलावा कालोनी परिसर को सेनिटाइज कराया गया है।
