हल्द्वानी: महिला की फर्जी आईडी बना कर, फोटो-नंबर भेज कर दुष्प्रचार
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर क्षेत्र की एक महिला की फेक आईडी बनाने और फोटो-नंबर सर्कुलेट कर दुष्प्रचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है। मंगलवार को एक महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। बताया कि किसी ने उनके अकांउट से फोटो अपलोड कर फर्जी आईडी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हीरानगर क्षेत्र की एक महिला की फेक आईडी बनाने और फोटो-नंबर सर्कुलेट कर दुष्प्रचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है।
मंगलवार को एक महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। बताया कि किसी ने उनके अकांउट से फोटो अपलोड कर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद वह व्यक्ति फोटो और व्हट्सएप नंबर दूसरों को भेजकर उसके संबंध में दुष्प्रचार कर रहा है। इससे महिला की छवि धूमिल हो रही है।
उसके व्हट्एप नंबर पर अश्लील संदेश आ रहे हैं। इस करतूत से महिला गहन मानसिक यंत्रणा का सामना कर रही है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाली के एसएसआई कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला अधिकारी को इसकी जांच सौंपी है।
