लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व में एक और बाघिन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पलिया कलां। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाघों का चल रहा बुरा वक्त अभी टला नहीं है, यही कारण है कि उनका कुनबा लगातार घटता जा रहा है। पिछली घटनाओं को लोग अभी भूल भी न पाए थे कि टाइगर रिजर्व ने आज एक और युवा बाघिन को खो दिया। मैलानी रेंज में …

अमृत विचार, पलिया कलां। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाघों का चल रहा बुरा वक्त अभी टला नहीं है, यही कारण है कि उनका कुनबा लगातार घटता जा रहा है। पिछली घटनाओं को लोग अभी भूल भी न पाए थे कि टाइगर रिजर्व ने आज एक और युवा बाघिन को खो दिया। मैलानी रेंज में मरी बाघिन को वन कर्मियों द्वारा कल सोमवार 12 अप्रैल 2020 को बीमार दशा में देखा गया था और उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

बाघिन की मौत की पुष्टि करते हुए वन संरक्षक व दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि उक्त बाघिन को मैलानी की चंदपुरा बीट में वनकर्मियों द्वारा 12 अप्रैल को बीमार दशा में देखा गया था। देखने पर बाघिन काफी सुस्त और बीमार नजर आ रही थी। तब से उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी, किंतु प्रयास सफल नहीं हो सके और बाघिन की मौत हो गई।

निदेशक ने बताया कि मृत बाघिन करीब 7 वर्ष आयु की थी और यह उसकी नेचुरल डेथ है। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु बुधवार को प्रातः आरबीआरआई बरेली भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज