रेमडेसिविर की कमी पर सीएम योगी का फैसला, गुजरात से तुरंत मंगाए जाएंगे 25 हजार इंजेक्शन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात से रेमडेसिविर की 25000 शीशी मंगवाने का निर्देश दिया। इसके लिए अधिकारियों को बुधवार को ही रवाना कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से रेमडेसिविर की 25,000 शीशी मंगाने के लिए …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गुजरात से रेमडेसिविर की 25000 शीशी मंगवाने का निर्देश दिया। इसके लिए अधिकारियों को बुधवार को ही रवाना कर दिया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से किए गए ट्वीट के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद से रेमडेसिविर की 25,000 शीशी मंगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।’’ ट्वीट के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजकीय विमान से अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने अहमदाबाद से 25,000 Remdesivir की अर्जेंट उपलब्धता के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।
महाराज जी के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजकीय वायुयान से आज ही अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने जा रहे हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 14, 2021
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में रोज नया उछाल आ रहा है। प्रदेश में मंगलवार को 18,000 से ज्यादा नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और 85 मरीजों की मौत भी हो गई थी।
