संभल : नवनिर्माण दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। जिले के नखासा में नवनिर्माण दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर …

संभल, अमृत विचार। जिले के नखासा में नवनिर्माण दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

हंगामा की सूचना मिलने पर एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम दीपेंद्र यादव और सीओ अरूण कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने घटना के बारे में  जानकारी ली। सदर कोतवाली के कबीर की सराय  निवासी मृतक नईम पुत्र लईक, रिजवान पुत्र फुरकान और फाजिल पुत्र इलयास की मौत से परिजनों का रो-रोकर  बुरा हाल है।

 

 

संबंधित समाचार