लखनऊ: 14 लाख मास्क बांटकर बोले आरक्षण समर्थक- एक बार फिर कोरोना से जीतेगा देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बुधवार को डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ती प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थकों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धूमधाम से मनायी। संघर्ष समिति संयोजक मंडल द्वारा सुबह सात बजे से अम्बेडकर स्मारक पर मुख्य गेट के सामने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान …

लखनऊ। बुधवार को डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ती प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थकों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धूमधाम से मनायी। संघर्ष समिति संयोजक मंडल द्वारा सुबह सात बजे से अम्बेडकर स्मारक पर मुख्य गेट के सामने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में मास्क और पैक्ड फूड बांटे गए।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 14 लाख मास्क बांटकर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोरोना को हराने का संकल्प लिया। समिति ने यह ऐलान किया कि आगे भी लगातार मास्क वितरण जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के आठ लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक अपने-अपने जिलों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए जरूरतमंदों की लगातार मदद करेंगे और कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे। जिससे एक बार फिर कोरोना पर देशवासियों की विजय होगी।

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अजय कुमार, अनिल कुमार, प्रेमचन्द्र, श्यामलाल, लेखराम, अन्जनी कुमार, महेन्द्र सिंह, बनी सिंह, राम औतार, जितेन्द्र कुमार, राम नारायण, श्रीनिवास, प्रभूशंकर, अरविन्द फरसोवाल, सुनील कनौजिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में 8 लाख आरक्षण समर्थकों ने बाबा साहब की जयन्ती पर 14 लाख मास्क बांटकर जिस सराहनीय पहल की शुरूआत की है इसे लगातार जारी रखा जायेगा और सभी लोगों को मास्क लगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

आरक्षण समर्थकों ने आज कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए हजारों फूड पैकेट का वितरण करके बाबा साहब द्वारा बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना पर देश की जीत नहीं हो जाती तब तक हम सभी एकजुट होकर जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज