बरेली: चार दिन के टीका उत्सव में सिर्फ 28 फीसद वैक्सीनेशन
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती(11 अप्रैल) से लेकर भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) तक टीकाकरण महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा सके, लेकिन जिले में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 28 फीसदी ही टीकाकरण हो सका। कम संख्या में …
बरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती(11 अप्रैल) से लेकर भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) तक टीकाकरण महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगायी जा सके, लेकिन जिले में लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 28 फीसदी ही टीकाकरण हो सका। कम संख्या में टीकाकरण से साफ है कि न तो स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जिम्मेदारी सही से निभाई और न ही लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी की।
टीका उत्सव में जिले को 122160 लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन सिर्फ 35334 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। टीका उत्सव से पहले स्वास्थ्य विभाग ने फोकस वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण किया था। इसके तहत मीडियाकर्मियों, बैंककर्मियों, शिक्षक, व्यापारियों का सहयोग भी लिया गया। लेकिन सहयोग मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सिर्फ 35334 लोगों को ही वैक्सीनेट कर पाया। शासन की ओर से जिले को टीका उत्सव का लक्ष्य सिर्फ 78500 टीका लगाने का दिया गया था।
टीका उत्सव के अंतिम दिन 69 प्रतिशत वैक्सीनेशन
टीका उत्सव के अंतिम दिन जिले में 69 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। बुधवार को जिले को शासन की ओर से 12500 का लक्ष्य दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 22 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 5924 लोग, शहरी क्षेत्र में 6840 के सापेक्ष 2093 व निजी अस्पतालों में 2600के सापेक्ष 684 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने 8445 कोविशिल्ड व 256 कोवैक्सीन की डोज लगाई।
