अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक, जानिए क्या है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। बाइडेन ने कहा, “ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर को हुए जघन्य हमले की 20वीं बरसी से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के अलावा हमारे नाटो सहयोगी देशों के सैनिकों को भी वापस …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। बाइडेन ने कहा, “ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर को हुए जघन्य हमले की 20वीं बरसी से पहले अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के अलावा हमारे नाटो सहयोगी देशों के सैनिकों को भी वापस बुला लिया जायेगा। लेकिन हम आतंकवाद के खतरे से अपनी नजर नहीं हटायेंगे।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने और सहयोगी देशों के सैनिकों पर तालिबान के किसी भी संभावित हमले का जवाब देने के लिए सभी उपलब्ध तरीकों का इस्तेमाल करेगा।

बाइडेन ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकवाद के खतरे पर लगातार अपनी निगरानी रखेगा। अमेरिका अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों को लगातार मदद भी मुहैया कराता रहेगा। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में इस समय करीब 2500 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। पिछले करीब 20 वर्षों से अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

 

संबंधित समाचार