मुरादाबाद: कोविड नियमों का पालन जरूरी, नहीं तो फैक्ट्री हो जाएगी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। फैक्ट्रियों में कोरोना संक्रमण को लेकर अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। उद्योग विभाग ने इनके संचालकों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेताया है कि निर्देश के बावजूद प्रोटोकाल का पालन नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारी किसी भी फैक्ट्री में औचक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। फैक्ट्रियों में कोरोना संक्रमण को लेकर अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। उद्योग विभाग ने इनके संचालकों को पत्र लिखकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेताया है कि निर्देश के बावजूद प्रोटोकाल का पालन नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारी किसी भी फैक्ट्री में औचक छापामारी भी करेंगे।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर एक बार फिर कारोबारियों के लिए चुनौती बन सकती है। फैक्ट्रियों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। उद्योग विभाग के उपायुक्त अनुज कुमार ने बताया कि सभी उद्योग व निर्यात इकाइयों को पहले की तरह कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही प्रतिदिन बुखार की जांच करवाना होगा। हाथों को सेनिटाइज करते रहना होगा। संचालकों को भी फैक्ट्री परिसर में सुबह व शाम सेनिटाइजेशन करवाना अनिवार्य होगा। यही नहीं लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को जुकाम, खांसी, गले में तकलीफ और बुखार होने पर फौरन चिकित्सा सेवा दी जाए। बुखार और पल्स रेट जांचने के संसाधनों की व्यवस्था हर फैक्ट्री को करनी होगी। इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी तैयार की जाएं।

चेतावनी दी कि नियमों का पालन होता न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था को जांचा जाएगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने भी निर्यातकों से इस व्यवस्था को बनाने के लिए अपील की है।

संबंधित समाचार