मालदीव में मस्ती कर रहीं हैं बिग बॉस फेम आरती सिंह, बिकनी में दिखा बोल्ड अवतार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बिग बॉस फेम और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों मालदीव में हैं और जमकर मस्ती कर रही हैं। आरती ने अपने वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उनका अवतार देखने लायक है। View this post on Instagram A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5) आरती …

मुंबई। बिग बॉस फेम और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों मालदीव में हैं और जमकर मस्ती कर रही हैं। आरती ने अपने वैकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उनका अवतार देखने लायक है।

आरती हरे बिकनी में सर्फिंग बोर्ड पर, रिजॉर्ट के बैकग्राउंड में, समंदर किनारे मील लेते हुए और समंदर किनारे रेत पर फोटोशूट करवाते नजर आ रही हैं। आरती ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा इतना सारा नाश्ता देखकर मुझे भी खाने का मन करने लगा।

इस तस्वीर में आप देख सकते है बाल खुले और आखों पर शेड्स लगाए हुए आरती सिंह पूल में ब्रेकफास्ट कर रही हैं। आरती सिंह ने एक दूसरा फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सपने ऐसे देखो जैसे आप हमेशा जिंदा रहने वाले हो और जियो ऐसे जैसे कल ही मौत आने वाली है।

महाराष्ट्र में इन दिनों कर्फ्यू है और काम करने पर पाबंदिया हैं। इस कर्फ्यू का ऐलान होने से पहले ही आरती मालदीव चली गई थीं। बिग बॉस में आने पहले आरती सिंह कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उड़ान, मायका, देवों के देव महादेव के साथ ही वह ससुराल सिमर का और उतरन जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

संबंधित समाचार