बरेली, लखनऊ समेत यूपी के इन शहरों में अब रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू
लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। प्रदेश के 10 जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट …
लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। प्रदेश के 10 जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ बैठक यह आदेश दिया।
बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। सीएम योगी ने कहा कि राजधानी लखनऊ में अन्य जनपदों के मरीजों का आगमन स्वभाविक है। अतः यहां अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता है। केजीएमयू और बलरामपुर हॉस्पिटल को पूर्णतः डेडिकेटेड हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया जाए। यह कार्य चरणबद्ध ढंग से हो। नॉन कोविड मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।
