हल्द्वानी: रोडवेज परिसर में साल भर से चल रही अवैध दुकानें, विभाग ने दिया अल्टीमेटम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज परिसर में कई महीनों से अवैध दुकानों का संचालन हो रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इन दुकानों पर कार्यवाही नही हो पाई है। फलस्वरुप निगम को साल भर से लाखों का घाटा झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन के नेतृत्व दुकानदारों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज परिसर में कई महीनों से अवैध दुकानों का संचालन हो रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इन दुकानों पर कार्यवाही नही हो पाई है। फलस्वरुप निगम को साल भर से लाखों का घाटा झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को मंडलीय प्रबंधक संचालन के नेतृत्व दुकानदारों को चेतावनी दी गई। जल्द से जल्द दुकानों को नही हटाने पर पुलिस से सहयोग लेकर हटवाया जाएगा।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक रोडवेज परिसर में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें व ठेले संचालित हो रही है। लेकिन विभागीय प्रक्रिया के मुताबिक इन दुकानों का कई माह से किराया निगम को जमा नही किया गया है। सूत्रों की मानें तो विभागीय कर्मचारियों द्वारा दुकानों से उगाही की जाती है।

यह सिलसिला पिछले वर्ष से ही जारी है। बतादंि की दुकानों से प्रत्येक माह निगम को लाखों रुपए की राज्स्व की प्राप्ति होती है। लेकिन पिछले कोरोना काल की शुरुआत से ही आय पर ब्रेक लगा हुआ है। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुकानदारों द्वारा अवैध रुप से परिसर में कब्जा किया जा रहा है। सभी दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है और इस संबंध में पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर तत्काल कार्यवाई की मांग की गई है। कार्यवाई में देरी पर ठोस कदम उठाया जाएगा।

संबंधित समाचार