आज का राशिफल | 16 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आप किसी विचार विशेष में उलझे रहेंगे। आपको अभी अधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय ही रहने दें। जल्दबाज़ी में व्यापारिक सौदे न करें। वृष राशि आज मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज का दिन परिवार वालों के साथ बिताएंगे। किसी नई जमीन का लेनदेन …

मेष राशि

आज आप किसी विचार विशेष में उलझे रहेंगे। आपको अभी अधिक लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय ही रहने दें। जल्दबाज़ी में व्यापारिक सौदे न करें।

वृष राशि

आज मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आज का दिन परिवार वालों के साथ बिताएंगे। किसी नई जमीन का लेनदेन कर सकते हैं। व्यापार के प्रति नयी योजना बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सलाह अवश्य लें।

मिथुन राशि

आज घर से बाहर जा रहे हैं तो पूरी सावधानी अवश्य बरतें। व्यापार में जोखिम उठाने से हानि हो सकती है। इन्टरनेट के माध्यम में कोई बुरी सूचना मिलने की आशंका है। जो आपसे सहमत हैं उनसे बहस न करें।

कर्क राशि

आज वित्तीय मामलों में आपको लाभ मिलेगा। प्रियजनों के साथ आप किसी विशेष विषय पर चर्चा करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधाभाषी मामले एक साथ सामने आएंगे। विलासितापूर्ण जीवनशैली का आनन्द उठाएंगे।

सिंह राशि

आज आपका मन अध्यात्म की तरफ हो सकता है। बुद्धिमानी वाले निर्णयों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अपने कर्म के प्रति समर्पित रहेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा।

कन्या राशि

आज मेल के द्वारा आपको जॉब के ऑफर आने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यक्रम अधूरे छूट सकते हैं। परिस्थितियों का मजबूती से सामना करें। अपने बजट से ज्यादा धन खर्च न करें।

तुला राशि

आज लोगों के हस्तक्षेप से आपके कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। मन में संशय की स्थिति रहेगी। भावनात्मक रूप से मजबूत रहें। सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या उभर सकती है।

वृश्चिक राशि

आज अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बड़ी बिजनेस डील कर सकते हैं। अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें। करियर और पेशे में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि

आज शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आप स्वयं के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। मन में नए रचनात्मक विचार आयेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें।

मकर राशि

आज संगीत और साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बदलते मौसम के कारण आपकी स्थिति खराब होगी। जॉब में आपको जवाबदारी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मामले में आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि

आज युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहना होगा। अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लें। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय आपको बदलने पड़ेंगे।

मीन राशि

आज भावनात्मक रूप से काफी सशक्त रहेंगे। अटकी हुए पेमेंट आपको प्राप्त हो सकती है। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मेहनत के दम पर अपना काम पूरा कर लेंगे।