पूर्व सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा का दिल्ली में निधन
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (68) का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा …
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (68) का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है।
अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।
