मुरादाबाद : एमएच कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीना कॉल का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहा है। मौतों के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। वहीं शुक्रवार को कोरोना संक्रमण पांच और लोगों के लिए काल साबित हुआ है। इसकी चपेट में आईं भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री व महाराजा हरिश्चंद्र कालेज की प्रचार्य डा. …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रहा है। मौतों के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। वहीं शुक्रवार को कोरोना संक्रमण पांच और लोगों के लिए काल साबित हुआ है। इसकी चपेट में आईं भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री व महाराजा हरिश्चंद्र कालेज की प्रचार्य डा. मीना कौल भी जान चली गई। वह टीएमयू में भर्ती थी। इसके साथ ही तीन अन्य महिलाओं सहित चार और ने दम तोड़ा है।

जिले में कोरोना की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वालों की संख्या दो सौ के पार हो गई है। शुक्रवार को 303 और लोग भी इस वायरस की चपेट में आ गए। प्राचार्या मीना कौल कटघर की रहने वाली थी।

दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महामंत्री व महाराजा हरिश्चंद्र कालेज की प्रचार्य डा. मीना कौल का बीमारी के चलते निधन हो गया। ऐसे में शिक्षा जगत व संगठन के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर संगठन द्वारा आनलाइन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें सभी पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के डा. प्रदीप शर्मा ने कहा कि वह एक योग्य व कर्मठ महिला थीं। उन्होंने जीवन में बहुत लोगों की मदद की। वह एक योग्य शिक्षका होने के साथ कुशल प्रशासक व श्रेष्ठ कवयित्री भी थीं। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के हित में समर्पित कर दिया। डा.केके मिश्रा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, श्याम मोहन पंडित, अनिल कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राजदीप शर्मा, अवधेश पाठक, संजय स्वामी, धवल दीक्षित, अरुण शर्मा, नरेश शर्मा, अमित शर्मा, डा. प्रेमवती उपाध्याय, जीवन लता शर्मा, मनीषा शर्मा, गीता शर्मा, सीमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार