अरुणाचल प्रदेश में फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर खुश हैं वरुण धवन, एक्टर ने कही ये बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर बेहद खुश हैं। वरुण धवन इन दिनों कृति सैनन के साथ फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से वरुण और कृति दोनों ही तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं। इस वीडियो …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर बेहद खुश हैं। वरुण धवन इन दिनों कृति सैनन के साथ फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से वरुण और कृति दोनों ही तस्वीरें और वीडियोज सामने आईं हैं।
इस वीडियो में वरुण में अरुणाचल प्रदेश और वहां के लोगों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वरूण धवन ने कहा, “’मैं तहे दिल से कहना चाहता हूं कि मैं अरुणाचल प्रदेश से बहुत प्यार करता हूं। ये मेरे करियर का अबतक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है शूटिंग का।
Listen to Actor @Varun_dvn Ji pour out his heart for people of #Arunachal during his final days of shooting of #Bhediya movie at #Ziro.
Thank you people of Ziro for making good impression of Arunachal, and taking good care of the #Bollywood team. @amarkaushik @ArunachalTsm pic.twitter.com/A6HbmStxZ2
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) April 15, 2021
मैंने देश के बहुत सारे शहरों में शूटिंग किया है बहुत सारे स्टेट्स में शूटिंग किया है लेकिन यहां पर काम करना मेरे जीवन का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं बहुत सुंदर हैं यहां पर हर किसी का अनुभव अच्छा ही रहेगा।”
