फिल्म ‘द बिग बुल’ की सफलता पर अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक की तारीफ में कही ये बात
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म ‘द बिग बुल’ की सफलता पर अपने पुत्र अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज अभिषेक बच्चन की द बिग बुल की कामयाबी से अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं। यह फ़िल्म 1992 में हुए शेयर बाज़ार घोटाले पर बनायी गयी फ़िल्म है, जिसमें …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म ‘द बिग बुल’ की सफलता पर अपने पुत्र अभिषेक बच्चन की तारीफ की है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज अभिषेक बच्चन की द बिग बुल की कामयाबी से अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं। यह फ़िल्म 1992 में हुए शेयर बाज़ार घोटाले पर बनायी गयी फ़िल्म है, जिसमें अभिषेक ने मास्टरमाइंड हर्षद मेहता से प्रेरित दिखाया गया था।
Maine kaha 'Bada Socho',
Toh aapne #TheBigBull ko sabse bada dhamaka bana diya!Thank you for all the love??
Streaming now on @DisneyplusHSVIP: https://t.co/wPwgch67g3#DisneyPlusHotstarMultiplex #MotherOfAllScams@Ileana_Official @nikifyinglife @s0humshah pic.twitter.com/6yhW22No6r
— Abhishek ???????? (@juniorbachchan) April 15, 2021
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके फ़िल्म की कामयाबी की जानकारी दी थी। अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि द बिग बुल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके साथ अभिषेक ने लिखा, “मैंने कहा बड़ा सोचो तो आपने बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। इस प्यार के लिए शुक्रिया।”
T 3876 -Amitabh Bachchan
WHTCTW .. well done buddy .. pride of a Father .. when the Son starts wearing your shoes then he is no longer your son .. he is your friend .. so well done buddy !! ❤️❤️❤️❤️❤️ . .. PKRD pic.twitter.com/VYuDUegJ8w— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 15, 2021
अमिताभ ने अभिषेक के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा, “बहुत बढ़िया दोस्त। एक पिता के लिए गर्व की बात। जब बेटा आपके जूते पहनना शुरू कर दे तो वो बेटा नहीं रहता, आपका दोस्त बन जाता है। बेहद शानदार दोस्त।”
