बरेली: बढ़ते संक्रमण के बीच 57 फीसद वैक्सीनेशन
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच गुरुवार को शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 57 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 25 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज, 52 डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स को, 45-59 वर्ष में से 1982 लोगों को पहली डोज व 650 लोगों को दूसरी डोज लगाई …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच गुरुवार को शासन के लक्ष्य के सापेक्ष 57 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण इलाकों में 22 हजार लोगों में 25 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज, 52 डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स को, 45-59 वर्ष में से 1982 लोगों को पहली डोज व 650 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1017 लोगों को पहली डोज व 817 को दूसरी डोज लगाई गई।
वहीं, शहरी इलाकों में 6840 लोगों में से 31 स्वास्थ्य कर्मियों व सात फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई गई। 45-59 वर्ष में से 1105 लोगों को पहली डोज व 183 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 531 लोगों को पहली डोज व 463 को दूसरी डोज लगाई गई।
निजी अस्पताल में 1900 के लक्ष्य में सात स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज, सात फ्रंटलाइन वर्कर्स व 45-59 वर्ष तक के 111लोगों ने पहली डोज व 59 लोगों को दूसरी डोज तथा 60 वर्ष से अधिक के 70 लोगों को पहली डोज व 85 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 12500 का लक्ष्य दिया गया था। सापेक्ष कुल 7202 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। 7075 कोविशील्ड की डोज व 127 कोवैक्सीन की डोज लगाई गई।
गंभीर संक्रमितों के लिए जिले में पहुंचे 200 रेमिडिसिविर इंजेक्शन
शासन की ओर से शुक्रवार को जिले में दो सौ रेमिडिसिविर इंजेक्शन का स्टॉक आया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शासन की ओर से दौ सौ इंजेक्शन का स्टॉक पहुंच गया, जिसको कोविड अस्पताल व तीनों मेडिकल कालेज में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के गंभीर संक्रमण को देखते हुए अहमदाबाद से 25 हजार इंजेक्शन का स्टॉक मंगाया गया था, जिसमें से बरेली की को दौ सौ इंजेक्शन मिले हैं। बता दें कि वर्तमान में करीब 75 संक्रमितों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है।
