“हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” की अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। लोकप्रिय फिल्म “हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” सीरीज में काम कर चुकी ब्रिटिश अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पति डेमियन लेविस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। लेविस ने शुक्रवार को लिखी पोस्ट में कहा कि अभिनेत्री को कैंसर था। उन्होंने कहा, “दुखद सूचना है कि …

लंदन। लोकप्रिय फिल्म “हैरी पॉटर” और “पीकी ब्लाइंडर्स” सीरीज में काम कर चुकी ब्रिटिश अभिनेत्री हेलेन मैकक्रोरी का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पति डेमियन लेविस ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। लेविस ने शुक्रवार को लिखी पोस्ट में कहा कि अभिनेत्री को कैंसर था।

उन्होंने कहा, “दुखद सूचना है कि कैंसर से जूझते हुए खूबसूरत और जीवट हेलेन मैकक्रोरी का घर पर निधन हो गया। उनके दोस्त और परिजन का प्रेम उनके साथ है।” हैरी पॉटर की लेखिका जे के रॉलिंग ने भी मकक्रोरी के निधन पर ट्विटर पर शोक व्यक्त किया।

संबंधित समाचार