लखीमपुर खीरी: कार की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर थाना फरधान क्षेत्र में रविवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लखीमपुर शहर से वोट डालने जा रहे मां-बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजा है। …

अमृत विचार, लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-सिकंदराबाद मार्ग पर थाना फरधान क्षेत्र में रविवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लखीमपुर शहर से वोट डालने जा रहे मां-बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

लखीमपुर शहर के मोहल्ला शिवकालोनी निवासी कुलदीप अवस्थी थाना नीमगांव के गांव अपगावा के मूल निवासी हैं। 19 अप्रैल को मतदान है। इसलिए रविवार को वोट डालने के लिए उनकी पत्नी पारुल अवस्थी (45) अपनी पुत्री पीहू (3) और भतीजे दुर्गेश अवस्थी उर्फ अंकुर (23) के साथ गांव जा रही थी। बाइक दुर्गेश चला रहा था। वह हेलमेट पहने था, जबकि पारुल अवस्थी तीन साल की पुत्री को गोद मे लेकर बैठी थी।

थाना फरधान क्षेत्र में गांव आशुतोष ढकिया के पास कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीनों को म्रत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की सूचना से गांव से लेकर शहर तक कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। प्रभारी निरीक्षक फरधान विमल गौतम ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार