यूपी के इन पांच शहरों में लॉकडाउन, हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश
प्रयागराज। कहर बरपाते कोरोना को रोकने के लिए इलहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश देते हुए इन शहरों में लॉकडाउन लगाने की बात कही है। इन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए कोर्ट ने …
प्रयागराज। कहर बरपाते कोरोना को रोकने के लिए इलहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश देते हुए इन शहरों में लॉकडाउन लगाने की बात कही है।
इन शहरों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए कोर्ट ने यह निर्णय लिया है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, यूपी के पांच शहरों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने के यूपी सरकार को निर्देश जारी किए गए हैं।
इस तरह से अब राजधानी के साथ प्रदेश के पांच शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर भी नाराजगी जताई ।
