आज का राशिफल | 20 अप्रैल, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। कफ और सूखी खांसी जैसी समस्या हो सकती है। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे। वृष राशि समस्या …

मेष राशि

परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी की भी झूठी प्रशंसा न करें। कफ और सूखी खांसी जैसी समस्या हो सकती है। अपनी योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके अधिकतर काम थोड़े धीमी गति से होंगे।

वृष राशि

समस्या की जड़ को आसानी से पहचान पाएंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सामाजिक स्तर में सुधार होगा। नई तकनीक को लेकर विचार करेंगे। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं।

मिथुन राशि

ऑफिस में अप्रत्याशित काम हो सकते हैं। मन में परोपकार की भावना रहेगी। परिजन आपकी आदतों से परेशान होंगे। रोजना आपको व्यायाम अवश्य करना चाहिए। दैनिक दिनचर्या को सन्तुलित रखने का प्रयास करें।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखें। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च करेंगे। कई दिनों से चली आ रही समस्या दूर होगी। घर की बैलेंस शीट को क्लियर रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

अपने काम की गुणवत्ता को कम न होने दें। अपने लक्ष्यों के प्रति थोड़े उदासीन हो सकते हैं। पेट में एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है। बातचीत के द्वारा समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आपके आइडियाज़ लोगों को परेशान कर सकते हैं।

कन्या राशि

अपने लक्ष्यों को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे। काम संबंधित बड़े निर्णय लिये जा सकते हैं। सभी कार्य सही समय पर पूरे कर लेंगे। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सम्पत्ति को बेचने के प्रयास सफल होंगे।

तुला राशि

छात्रों को करियर में शानदार परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलेंगे। नये व्यापार को लेकर उत्साह में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपको बहुत ही शानदार परिणाम देंगे। मांगलिक कार्यों को लेकर शॉपिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन कठिनाई से प्राप्त होगा। लम्बे समय तक आपको निवेश करना नहीं चाहिए। बुद्धिमानी से आप शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं।

धनु राशि

पुराने झंझटों से आपको परेशानी होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे। अहंकारी व्यक्ति से आपको बात नहीं करनी चाहिए। दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव न डालें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मकर राशि

सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मकता का एहसास होगा। विदेशों में जॉब कर रहे लोगों को इन्क्रीमेन्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

भाई-बंधुओं के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। आपको सहयोगियों से संबंध अच्छे रखने चाहिए। अपने मन को शान्त रखें। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। लेखन और चिन्तन-मनन में समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि

ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। शेयर मार्केट से आपको लाभ मिलेगा। आपके मन में क्रिएटिव आइडियाज़ आएंगे। परिजन आपकी आदतों से खुश रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।