रूद्रपुर: कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए सख्त हुए पुलिस व स्वास्थ्य विभाग
रूद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बार्डर पर चेकिंग अभियान सख्ती से करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते शहर से सटे रामपुर बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनो की चेकिंग व लोगो के सैपलिंग शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह से ही बार्डर …
रूद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने बार्डर पर चेकिंग अभियान सख्ती से करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते शहर से सटे रामपुर बार्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनो की चेकिंग व लोगो के सैपलिंग शुरू कर दी है।
मंगलवार सुबह से ही बार्डर पर पुलिस ने चेकिंग को लेकर पहरा बढ़ा दिया। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वालो लोगो से कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। वही निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर उनसे राज्य में प्रवेश करने का कारण पूछ कर उनकी कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैम्पलिंग की जा रही है। इस दौरान बार्डर पर गाड़ियों की लाइन लगी रही।
गुड़गांव से आ रही स्नेहा ने बताया कि वह तीन दिन पहले गुड़गावं गई थी। लेकिन अब वहां लाकडान की स्थिति को देखते हुए वह वापस अपने घर आ गई है। वही मुकेश ने बताया कि वह किसी काम से गाजियाबाद गये थे। जिसके बाद उन्हे दिल्ली के लिए जाना था। लेकिन वहां लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए वह वापस आ रहे है।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सभी को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बार्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती के साथ चेकिंग के निर्देश दिये गये है।
