रामपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 6 मतदान केंद्रों पर हो रहा पुनर्मतदान
रामपुर, अमृत विचार। त्रिस्तरीय चुनाव के प्रथम चरण में रामपुर में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। लेकिन, 6 मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्रों में त्रुटि होने के कारण बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। सैदनगर ब्लॉक के दो मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हो चुका …
रामपुर, अमृत विचार। त्रिस्तरीय चुनाव के प्रथम चरण में रामपुर में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। लेकिन, 6 मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्रों में त्रुटि होने के कारण बुधवार को मतदान कराया जा रहा है। सैदनगर ब्लॉक के दो मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि, पटवाई के ग्राम सूपा और सूरजनगर के चार बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो चुका है।
शाहबाद 29 के जूनियर बेसिक स्कूल सूरजपुर, शाहबाद 30-जूनियर बेसिक स्कूल सूपा, शाहबाद 69 जूनियर बेसिक स्कूल सूरजपुर कक्षा संख्या 1, शाहबाद 70 जूनियर बेसिक सकूल सूपा कक्ष संख्या 1- स्वार 163 प्राथमिक विद्यालय मिलक मुफ्ती, स्वार 380-प्राथमिक विद्यालय मिलक मुफ्ती कक्ष संख्या-1 केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्रों में त्रुटि पाए जाने पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।

सैदनगर संवाददाता के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे तक वार्ड 2 और वार्ड 13 के बूथों पर 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पटवाई संवाददाता के अनुसार गांव सूपा में 11 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गांव सूपा तथा सूरजपुर जिला पंचायत का वार्ड नम्बर 22 लगता है।जहां दोनो पोलिंग बूथ पर जिला पंचायत के बैलेट पेपर में प्रत्यशियों का चुनाव निशान ही नहीं था। चुनाव आयोग से जारी पुनर्मतदान के दिशा निर्देश जिलास्तरीय अधिकारियों को प्राप्त हुए जिसके चलते 21 अप्रैल को पुनर्मतदान की घोषणा की गई।

बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ मतदान केंद्र पर बिना किसी भीड़भाड़ के मतदान हो रहा है। एक दो एक दो मतदाता आते रहे और मतदान करके जाते रहे। एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता ने बताया कि शाहबाद और स्वार के कुछ मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्रों में त्रुटि पाए जाने पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है।
