हरदोई: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
कछौना/हरदोई। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर ग्राम टूटियारा के पास एक चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटियामऊ का रहने वाला कमलेश (35) राजमिस्त्री …
कछौना/हरदोई। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर ग्राम टूटियारा के पास एक चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटियामऊ का रहने वाला कमलेश (35) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार शाम को वह काम करके घर वापस जा रहा था। इस दौरान लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार ब्रिजा गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
एंबुलेंस की मदद से घायल को कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
