लखनऊ: डॉ. संतोष बने बलरामपुर अस्पताल के निदेशक
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के जिला अस्पताल बलरामपुर को अब नया निदेशक मिल गया है। शासन ने डॉ. राजीव लोचन का सेवा विस्तार समाप्त कर उनकी जगह पर डॉ. संतोष पांडे को नया निदेशक बनाया है। वहीं दो महिला डॉक्टरों में डॉ. कंचन अग्रवाल को प्रमोट करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम का निदेशक बनाया गया है। …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के जिला अस्पताल बलरामपुर को अब नया निदेशक मिल गया है। शासन ने डॉ. राजीव लोचन का सेवा विस्तार समाप्त कर उनकी जगह पर डॉ. संतोष पांडे को नया निदेशक बनाया है। वहीं दो महिला डॉक्टरों में डॉ. कंचन अग्रवाल को प्रमोट करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रम का निदेशक बनाया गया है।
डॉ. अग्रवाल इससे पहले प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय आगरा के पद पर तैनात थीं। वहीं डॉ. लिली सिंह को निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. लिली इससे पहले अपर निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय के पद पर तैनात थीं।
तीन बार हो चुका था राजीव का सेवा विस्तार
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक के पद पर अभी तक तैनात रहे डॉ. राजीव लोचन दो साल पहले ही सेवानिवृत्व हो गये थे, लेकिन सरकार ने उनका तीन बार सेवा विस्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक वह अभी अस्पताल के निदेशक बने रहते लेकिन बुधवार को आक्सीजन कमी को लेकर जारी बयान उनके लिए भारी पड़ गया। डॉ. राजीव लोचन पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता के बेटे भी हैं।
