आज का राशिफल | 22 अप्रैल, 2021
मेष राशि मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। वृष राशि गलत प्रवृत्तियों से आपको बचना चाहिये। शरीर स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम …
मेष राशि
मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।
वृष राशि
गलत प्रवृत्तियों से आपको बचना चाहिये। शरीर स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। किसी परिजन को लेकर मन परेशान रहेगा। अपनी समस्याओं को लोगों से व्यक्त न करें। आज फालतू कार्यों में आप अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।
मिथुन राशि
धार्मिक यात्रा का आयोजन बना सकते हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। लम्बे समय से रुके हुए काम बन सकते हैं। आप नयी तकनीक सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातों का स्मरण करेंगे।
कर्क राशि
आपको जरा सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें। मानसिक और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है।
सिंह राशि
मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम प्रसंग का जो लोग विरोध कर रहे थे वे आपका समर्थन कर सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन अपने प्रयत्नों से उसे दूर करने में कुछ कामयाब रहेंगे।
कन्या राशि
सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपच को लेकर समस्या हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत परेशानी का कारण बनेगी। अकस्मात महत्वपूर्ण कार्य निरस्त करने पड़ेंगे। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।
तुला राशि
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपने सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी से आपको सम्मान प्राप्त होगा। आय के नये स्तोत्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे।
वृश्चिक राशि
मन में नई चीजों को जानने की लालसा बढ़ेगी। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेगा। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपने सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
धनु राशि
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी गम्भीर मुद्दे में आप परिवार वालों के साथ चर्चा करेंगे। आपको लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। हर काम को लेकर सावधान रहें।
मकर राशि
जीवनसाथी आपके मनोभावों को समझ पायेगा। मोटापे से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी। पारिवारिक कलह सामने आ सकती है। मन कुछ अशान्त हो सकता है। छाती में कफ की शिकायत होने की सम्भावना है। कारोबार को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें।
कुंभ राशि
दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने का उपाय करें। लवमेट्स आज काफी समय साथ में बिता सकते हैं। आप सितारे आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाले हैं। परोपकार के कार्यों में भाग लेना उचित होगा। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा।
मीन राशि
अड़ियल रवैये के कारण आपके साथी नाराज हो सकते हैं। भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिये नयी रेसिपीज़ का आनन्द लेंगे। किसी नये कार्य में आपको निवेश नहीं करना चाहिये। परिवार के लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
