सोनाक्षी सिन्हा ने तस्वीर शेयर कर समझाया ‘डब्लूएफएच’ का मतलब, लिखा- ‘वर्कआउट फ्रॉम होम’
मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा घर पर रहकर एक्सरसाइज कर रही है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने अपनी एक …
मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा घर पर रहकर एक्सरसाइज कर रही है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने घर पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी ने अपनी एक तस्वीर में अपने बाल बाधती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन लिखा, “जब आपके लिए ‘डब्लूएफएच’ का मतलब, वर्कआउट फ्रॉम होम हो।’ ‘घर पर रहें।”
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘भुज : द प्राइज ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन, संजय दत्त जैसे सितरों के साथ नजर आयेगी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
