बरेली: व्यापारी बोले- कोरोना चेन तोड़ने को लॉकडाउन जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लाकडाउन लागू कर दिया है। शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन रहेगा। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होगी। सरकार के इस निर्णय से व्यापारिक जगत के अलावा आम लोग संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लाकडाउन लागू कर दिया है। शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन रहेगा। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होगी। सरकार के इस निर्णय से व्यापारिक जगत के अलावा आम लोग संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए, ताकि कोरोना की भयावह स्थिति को कुछ कम किया जा सके। व्यापारियों के मुताबिक लाकडाउन इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इससे न सिर्फ कोरोना संक्रमण की चेन टूटेगी। साथ ही जान भी सुरक्षित रहेगी।

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कुछ अधिक समय के लिए लाकडाउन लगाना चाहिए था। मुंबई समेत कुछ अन्य शहरों के आंकड़े बताते हैं कि छोटे कर्फ्यू से पूर्ण संक्रमण की चेन तोड़ने में कोई खास फायदा नहीं हुआ है। क्योंकि संक्रमण का पता चलने में ही तीन से चार दिन का वक्त लग जाता है। -आशीष सिंघल, मंडल प्रभारी, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मण्डल

वीकेंड लाकडाउन का निर्णय हर वर्ग के हित में है। कोरोना महामारी से लड़ना न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है और इसे ध्यान में रखते हुए, बरेली के सभी व्यापारी संगठन पूरी तरह से सरकार और प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। -अनिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उप्र उद्योग व्यापार संगठन

कोरोना के केस बढ़ने से व्यापारी भी सुरक्षित नहीं हैं। वीकेंड लॉकडाउन में प्रदेश सरकार द्वारा सैनिटाइजेशन व अन्य कार्य को लेकर लिया गया निर्णय सराहनीय है। सभी को इसमें सहयोग करने की जरूरत है। शनिवार और रविवार का लॉकडाउन समाज के हर वर्ग के हित में साबित होगा। -रामकृष्ण शुक्ला, व्यापारी नेता

कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। जब तक संपूर्ण लाकडाउन नहीं लगाया जाता, तब तक संक्रमण को रोकना संभव नहीं है। दो दिन लाकडाउन लगाने का निर्णय भी ठीक है। इसको और आगे बढ़ाना चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके। -संजय आनंद, अध्यक्ष, पंजाबी महासभा

सप्ताह में दो दिन लाकडाउन लगाए जाने का निर्णय तो ठीक है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे एक सप्ताह किया जाना चाहिए। इसके बाद भी अगर हालात नहीं सुधरते तो लंबी अवधि का लाकडाउन लगे। जिले में ऐसा कोई मोहल्ला नहीं बचा जहां कोरोना का मरीज नहीं है। -हरिशंकर कन्नौजिया,व्यापारी नेता

देश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसलिए सरकार द्वारा शनिवार और रविवार को लाकडाउन की घोषणा का निर्णय सरहानीय है। उद्यमी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। मेरा मानना है जब तक जीवन है तो सब कुछ है। कमा तो आगे भी लिया जाएगा। -आरपी आर्या, उद्यमी

संबंधित समाचार