कोरोना का कहर: दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाना चाहती हैं सुष्मिता सेन, किल्लत देख हुईं दुखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लोगों की स्थिति खराब होती नजर आ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीज बेड्स और ऑक्सीजन लिए तरस रहे हैं। खासकर दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन क्राइसिस से सब परेशान हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लोगों की स्थिति खराब होती नजर आ रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीज बेड्स और ऑक्सीजन लिए तरस रहे हैं। खासकर दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन क्राइसिस से सब परेशान हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी इस माहौल से दुखी हैं और उन्होंने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और इसमें लोगों की सहायता भी मांगी है।

सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट किया है जिस वीडियो में दिल्ली के शांति मुकंद अस्पताल के सीईओ सुनील सागर बता रहे हैं कि कैसे ऑक्सीजन की क्राइसिस बड़ी होती जा रही है। ऑक्सीजन की कमी के कारण मरिजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। दिल्ली के कई अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण अचानक ऑक्सीजन की कमी हो जा रही है। कोरोना के चलते इस वक्त गंभीर अवस्था में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 22 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना से एक दिन में मरने वालों का आंकड़ा 300 पार चला गया जो कि अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इस वीडियो को देखने के बाद सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया, ”यह दिल तोड़ देने वाला है, हर जगह ऑक्सीजन का संकट है। मैंने इस अस्पताल के लिए कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन दिल्ली से मुंबई तक इसे पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है। कृपया कोई रास्ता खोजने में मदद करें।”

सुष्मिता सेन के इस ट्वीट के बाद कई लोग उनकी मदद के लिए आगे जबकि कुछ लोगों ने सवाल किया कि ऑक्सीजन के न मिलने की समस्या हर जगह है, आप इसे दिल्ली क्यों भेज रही हैं, जबकि इसे मुंबई के ही अस्पताल में फर्ती लोगों के लिए भेज देती।

इस ट्वीट पर सुष्मिता सेन ने कहा, ”क्योंकि मुंबई में अभी भी ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध हैं, इसलिए मैं ऐसा करना चाहती हूं। दिल्ली को इसकी आवश्यकता है, विशेष रूप से इन छोटे अस्पतालों की, इसलिए यदि आप कर सकते हैं तो मदद करें।”

संबंधित समाचार